Write For Us

DNA: बारामती एयरक्राफ्ट्स का डेथ जोन क्यों? क्रैश से पहले के वीडियो ने उड़ाए होश! Ajit Plane Crash

E-Commerce Solutions SEO Solutions Marketing Solutions
15 Views
Published
अब हम, विमानों के डेथ जोन का DNA टेस्ट करेंगे। मित्रों, आज सुबह बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। 25 जून 2025 को अहमदाबाद में एयरइंडिया के प्लेन क्रैश के महज सात महीने बाद हुए इस विमान हादसे ने एक बार फिर कुछ बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.. इस हादसे के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि सबसे महंगी मानी जाने वाली यात्रा कितनी सुरक्षित है. सवाल उठ रहे हैं कि बारामती हादसे के पीछे की वजह क्या है. क्या हादसा पायलट की गलती से हुआ या एयरक्राफ्ट में गड़बड़ी हादसे की वजह बनी. ये सवाल इसलिए बड़ा है क्योंकि देश में रोज 5 लाख लोग हवाई सफर करते हैं. ये संख्या बढ़ रही है. आज हम विस्तार से इस सवाल पर चर्चा करेंगे. जिस जगह पर अजित पवार का विमान क्रैश हुआ उसे विमानों का श्मशान क्यों कहा जाता है. इसका भी विश्लेषण करेंगे. विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद क्यों साजिश की आशंका जताई जा रही है. क्यों हादसे की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग हो रही है हम आपको बताएंगे. बारामती हादसे का महाराष्ट्र की राजनीति में क्या असर होगा इसका विश्लेषण भी हम करेंगे लेकिन सबसे पहले आपको विस्तार से जानना चाहिए कि आज बारामती में हुआ क्या.. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया. आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. अजित पवार सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर मुंबई से बारामती में एक जनसभा करने के लिए रवाना हुए थे. बारामती एयरपोर्ट पर हादसा क्यों और कैसे हुआ हम आपको बताएंगे. लेकिन पहले एक छोटी सी जानकारी आपसे साथ शेयर करते हैं. मित्रों हवाई यात्रा को दुनिया में सबसे सुरक्षित यात्रा माना जाता है ..8 लाख 80 हजार उड़ानों में एक हादसे की आशंका होती है. ..1 करोड़ 67 लाख उड़ानों में एक घातक हवाई हादसा होने की आशंका होती है.. समय की बचत और यात्रा में हादसे की आशंका बहुत कम. फिर भारत में पिछले 7 महीने में ही दूसरी बार घातक हवाई हादसा क्यों हुआ. इसपर हम विस्तार से चर्चा करेंगे. पहले जानते हैं कि आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर बारामती में क्या हुआ था.. हादसे के चंद सेकंड पहले का एक सीसीटीवी विडियो सामने आया है जिसे बहुत गौर से देखिये..वीडियो में दिख रहा है कि विमान हादसे से पहले हवा में ही टेढ़ा हो गया था. यानी एयरक्राफ्ट आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था. लैंडिंग से पहले विमान पर पायलट्स का कंट्रोल नहीं रह गया था.

#dnawithrahulsinha #ajitpawardeathcase #planecrash #zeenews

About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Category
समाचार - News
Tags
dna with Rahul Sinha, Ajit Pawar death, Ajit Pawar news
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment