देश में तेल-गैस किल्लत की अफवाह फैलाने वाले कौन लोग हैं। US-Iran War updates। Zee News
DNA मित्रो, तेल और गैस की सबसे ज्यादा किल्लत यूरोप के देशों में हैं..लेकिन वहां भी हालात नियंत्रण में हैं...क्योंकि वहां अफवाह गैंग सक्रिय नहीं है..मिडिल ईस्ट में पिछले 11 दिनों से जो युद्ध चल रहा है, उसमें सीधे तौर पर 3 ही देश शामिल हैं. लेकिन इस युद्ध का असर पूरी दुनिया को झेलना पड़ रहा है. उन देशों को भी इसका नतीजा भुगतना पड़ रहा है, जिन पर मिसाइल नहीं चलाई जा रही है. उन देशों पर ड्रोन से हमला भी नहीं हो रहा है लेकिन इसके बावजूद वो इस युद्ध की चपेट में आ गए हैं। तेल की क़िल्लत ने इन देशों को भी महायुद्ध का शिकार बना दिया है. आज हम तेल संकट के वर्ल्ड वॉर का विश्लेषण करने वाले हैं. DNA मित्रो, जिस तरह किसी व्यक्ति के लिए ऑक्सीज़न ज़रूरी होती है, ठीक उसी तरह अर्थव्यवस्था का पहिया चलाने के लिए तेल और गैस ज़रूरी है. लेकिन ईरान युद्ध ने न सिर्फ़ तेल की सप्लाई के रास्ते को बंद कर दिया है बल्कि तेल और गैस का प्रोडक्शन भी ठप कर दिया है...
यानी दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक देशों में तेल और गैस का उत्पादन नहीं हो रहा है. उत्पादन हो भी रहा है तो उनके पास अब स्टोरेज कैपेसिटी नहीं है. अगर कोई देश निर्यात करना चाहता है तो होर्मुज़ स्ट्रेट बंद होने की वजह से ऐसा नहीं कर सकता है. DNA मित्रो, तेल और गैस का ये संकट युद्ध शुरू होने के बाद पूरी दुनिया में फैल गया है.
युद्ध से सीधे तौर पर प्रभावित लोगों की संख्या 17 करोड़ ही है. इनमें ईरान, इज़रायल और खाड़ी के 6 देश शामिल हैं. लेकिन युद्ध का आर्थिक असर इन 17 करोड़ लोगों के साथ-साथ उन अरबों लोगों पर भी है जहां तक अमेरिका, इज़रायल या ईरान की मिसाइल नहीं पहुंच पातीं. दुनिया की 830 करोड़ आबादी में से लगभग 500 करोड़ लोगों पर इसका असर है....यानी युद्ध के सीधे असर से जितने लोग प्रभावित हैं उससे लगभग 30 गुना ज़्यादा लोगों पर युद्ध का आर्थिक असर है. केवल दक्षिण एशिया के 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के 185 करोड़ से ज़्यादा लोग इस संकट से प्रभावित हैं. जितने लोग युद्ध से नहीं डरे हुए हैं, उससे ज़्यादा लोग तेल संकट से परेशान हैं...
तेल और गैस की इस कमी से निपटने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों ने अपने यहां कई पाबंदियां लगाई हैं. लेकिन उन प्रतिबंधों के बारे में जानने से पहले आपको इस मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की एक धमकी के बारे में जानना चाहिए...ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर पहले से 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका ऐसे ठिकानों को भी नष्ट कर सकता है जिससे ईरान के लिए फिर से देश को खड़ा करना लगभग असंभव हो जाएगा. ट्रंप के मुताबिक़ मौत, आग और तबाही ईरान पर बरस सकती है..सुना आपने, 20 गुना ज़्यादा ताक़त से ईरान पर हमला करेगा अमेरिका. होर्मुज़ स्ट्रेट बंद होने से ट्रंप की बौखलाहट लगातार बढ़ रही है और ये ग़ुस्सा इस तरह की धमकी के ज़रिए निकल रहा है. कल तक जो ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल को लेकर धमकी देते थे, अब वो होर्मुज़ के मुद्दे पर आउट ऑफ कंट्रोल हो रहे हैं. DNA मित्रो, ट्रंप की ये धमकी उस समय आई जब ईरान अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पीछे खड़ा नज़र आ रहा है और युद्ध से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है...
#iranisraelwar #dnawithrahulsinha
#usiranwar #worldnews #usisraelwarupdates #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1

- Category
- समाचार - News
- Tags
- dna with rahul Sinha, Dna news, Dna news live
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment