Write For Us

DNA: भारत-EU डील से क्या होगा? दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड पैक्ट, दुनिया की 25% आबादी प्रभावित। Zee

E-Commerce Solutions SEO Solutions Marketing Solutions
13 Views
Published
मित्रो फ्रांस की नज़र चीन की ओर है तो यूरोपीय संघ की नज़र भारत पर है। यूरोपीय संघ भारत के साथ एक ऐसी डील करने जा रहा है जिसे मदर ऑफ़ ऑल डील्स कहा जा रहा है। ये एक फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट है, जो 27 जनवरी को होगा। मुक्त व्यापार समझौता होने के बाद भारत के सामान को यूरोपीय संघ के 27 देशों के बाज़ार में कम टैरिफ़ या बिना किसी टैरिफ़ को बेचा जाएगा। और भारत के बाजार में भी यूरोपीय संघ का सामान मिलेगा। मदर ऑफ़ ऑल डील्स से अमेरिका को कितना बड़ा झटका लगने वाला है..ये हम आपको बताएंगे। लेकिन उससे पहले सुनिए कि यूरोपीय संघ इस डील को लेकर कितना उत्साहित है?
मित्रो यूरोपीय संघ की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और काउंसिल प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा 25 जनवरी को भारत आ रही है। वो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगी। उसके बाद इस सौदे पर मुहर लगेगी। मित्रो
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेड पैक्ट होगा, जो दुनिया की आबादी की एक चौथाई यानी 2 अरब लोगों को प्रभावित करेगा। यह ग्लोबल GDP का लगभग 25% कवर करेगा..मित्रों...भारत के साथ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते की तरफ कदम बढ़ाकर...यूरोपीयन यूनियन ने ये संकेत दे दिया है कि आज दुनिया अमेरिका के बिना भी चल सकती है । अब हम इसी अमेरिका मुक्त संसार के विचार का विश्लेषण करने जा रहे हैं । इन विचारों और समीकरणों को समझने के लिए सबसे पहले आपको अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का एक बयान बेहद गौर से सुनना चाहिए । ये बयान बताता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की डायानसोर डिप्लोमेसी यानी दादागीरी अब दुनिया के किसी भी हिस्से को कबूल नहीं है। मित्रों..अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी आज अमेरिका से ही अलगाव की बात कर रहे हैं । अगर ये अलगाव हुआ तो वाकई संसार पर अमेरिका का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा । बहुत संभव है कि आने वाले वक्त में ये प्रभाव शून्य भी हो जाए । अगर वाकई अमेरिकी प्रभाव का मीटर नीचे आया तो इसका सबसे बड़ा असर अमेरिकी डॉलर पर पड़ेगा । आपको भी गौर से देखना और समझना चाहिए कि जब संसार अमेरिका से दूरी बनाकर चलेगा तो डॉलर का क्या हश्र होगा।

#dnawithrahulsinha #indiaeutradedeal #zeenews


About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Category
समाचार - News
Tags
dna with rahul sinha, india eu trade deal, zee news hindi
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment