Write For Us

DNA: ट्रंप को ईरान के यूरेनियम की तलाश, ईरान का 'परमाणु' छीनेंगे ट्रंप? US-Iran War updates। World

E-Commerce Solutions SEO Solutions Marketing Solutions
14 Views
Published
ईरान का 'परमाणु' छीनेंगे ट्रंप?
कहां, किस हाल में है खलीफा यूरेनियम?

DNA मित्रो...आज हम आपके सामने वो खबर लेकर आए हैं जिसने ईरान के महायुद्ध की दशा और दिशा बदल दी है । मित्रो...ईरान के युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में तेल का संकट पैदा हो गया है । दुनिया के कई देशों में तेल और गैस महंगे हो गए तो कई देशों में तेल की किल्लत पैदा हो गई.. मित्रो...लेकिन आज इस युद्ध में तेल से ज्यादा एटमी खतरे का जिक्र हो रहा है । इस खतरे का केंद्र बिंदु है ईरान का वो संवर्धित यूरेनियम जिससे परमाणु बम बनाया जा सकता है...और इस एटमी डेंजर से निपटने के लिए ट्रंप ने उस फोर्स को उतारने का फैसला किया है जिसने सद्दाम हुसैन और ओसामा बिन लादेन जैसे खतरनाक किरदारों को मार गिराया था । मित्रो...आज हम आपको खतरे और खतरे से निपटने वाले प्लान के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं । ईरान के महायुद्ध से जुड़े इस विश्लेषण को समझने के लिए आपको सबसे पहले...अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट बेहद गौर से देखना चाहिए ।
मित्रो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TRUTH SOCIAL पर ट्रंप ने लिखा है...ईरान के युद्ध में हमारे सैन्य लक्ष्य एक-एक करके पूरे हो रहे हैं । सबसे पहले हमने ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को बेहद कम कर दिया है । हमने ईरान में हथियार बनाने वाले कारखानों को तबाह कर दिया है । ईरान की नौसेना और वायुसेना दोनों पूरी तरह खत्म कर दी गई हैं । हमारा चौथा और सबसे बड़ा लक्ष्य है किसी भी कीमत पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना है। हम ईरान जैसे देश के हाथों में परमाणु बम की क्षमता को कभी कबूल नहीं करेंगे ।
मित्रो...अपनी पोस्ट में ट्रंप ने जो चौथा प्वाइंट लिखा है । वही आज हमारे विश्लेषण का केंद्र है । ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देंगे । अब सवाल उठता है कि ईरान के सभी परमाणु संयंत्रों को तो अमेरिका और इजरायल ने बमबारी कर तबाह कर दिया है। कुछ संयंत्र तो इस हालत में पहुंच गए हैं कि वहां मलबे के सिवा कुछ नहीं बचा है । तो फिर ट्रंप परमाणु बम वाले लक्ष्य को पूरा करने की बात क्यों कर रहे हैं । इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको अमेरिकी मीडिया का एक आकलन ध्यान से देखना और समझना चाहिए ।
मित्रो अमेरिकी मीडिया ने पेंटागन के हवाले से खबरें दी हैं कि ट्रंप का मकसद ईरान के संवर्धित यूरेनियम को कब्जे में लेना है । इन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप चाहते हैं कि ईरान के पास जो परमाणु बम बनाने वाला यूरेनियम है । वो युद्ध के बाद किसी और के हाथों में ना जाए । यूरेनियम के इस भंडार पर अमेरिका का अधिकार होना चाहिए..

#dnawithrahulsinha #iranisraelwar #nuclearpower #zeenews

About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Category
समाचार - News
Tags
dna with rahul sinha, iran israel war, nuclear power
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment