Write For Us

DNA: ईद पर शिया-सुन्नी मुसलमान, मीडिल ईस्ट की ईद वर्सेस भारत की ईद। EID 2026। World News। Zee News

E-Commerce Solutions SEO Solutions Marketing Solutions
10 Views
Published
मीडिल ईस्ट की ईद वर्सेस भारत की ईद -
मित्रों महायुद्ध ने तेल में जो आग लगाई...उसमें भी महाशक्तियां नफे और नुकसान का समीकरण बना रही हैं..लेकिन इस युद्ध का एक सच ये है कि युद्ध ने अविश्वास और नफरत की खाई और चौड़ा कर दिया है । दुनिया बंटी नजर आ रही है । खुद मुस्लिम समाज बंटा हुआ है। लेकिन इन सबके बीच आज मिडिल ईस्ट से लेकर भारत तक जो तस्वीरें सामने आईं...उसमें भी ईद की खुशियां बंटी हुई दिखाई दीं...कुछ मुसलमानों की ईद खुशियों से भरी रही...कुछ मुसलमानों की ईद काली थी । यानी आज दुनिया ने जो ईद मनाई...उसमें भी एक बंटवारा दिखाई दिया । मित्रों आज आपको जानना चाहिए...मिसाइलों..बमों और ड्रोन से हो रहे धमाकों के बीच ​मिडिल ईस्ट और दुनिया के मुसलमान ईद पर क्यों बंट गए । मुसलमानों के लिए तीसरी सबसे पवित्र मस्जिद अल अक्सा के दरवाज़े ईद पर क्यों नहीं खुले...किन देशों में लोगों ने ईद डरते हुए मनाई...किन देशों में लोगों ने ईद रोते हुए मनाई । और किन देशों में ईद हंसते हुए मनाई गई । आज सबसे पहले आपको ईद पर दुनिया के सबसे बड़े विवाद के बारे में जानना चाहिए । जिसका केंद्र इजरायल बना...
मित्रों..मक्का और मदीना के बाद इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थान येरूशलम में मौजूद अल अक्सा मस्जिद को माना जाता है । बीते 6 दशकों में पहली बार ऐसा हुआ...जब अल अक्सा मस्जिद को ईद पर बंद रखा गया । यानी यहां पर मुसलमान...ईद पर नमाज नहीं पढ़ पाए । सारी दुनिया में इस बात पर बवाल चल रहा है... मित्रों..1967 में इजरायल ने यरुशलम पर कब्जा किया था । इसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब ईद पर इजरायल ने अल अक्सा को पूरी तरह से बंद कर दिया । आज आपको इसकी वजह भी जानना चाहिए । मित्रों इस वक्त अमेरिका और इजरायल से ईरान का युद्ध चल रहा है । और इसी वजह से इजरायल ने सुरक्षा कारणों से अल अक्सा को बंद कर दिया । मस्जिद बंद होने की वजह से इजरायल में रहने वाले फिलिस्तीनियों ने सड़क पर नमाज पढ़ी । कुछ लोगों ने जबरदस्ती पूर्वी गेट से मस्जिद की तरफ जाने की कोशिश की । लेकिन सुरक्षाबलों ने उन पर टियर गैस फायर किया और मस्जिद में घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को भगा दिया । इस वीडियो में आपको अल अक्सा के पास मची भगदड़ दिख रही होगी । मुसलमानों ने इसे अपनी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया । दुनिया में इसकी निंदा की गई ।लेकिन इजरायल ने इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताकर अल अक्सा को बंद रखा । हालांकि शुक्रवार को ही मस्जिद से 400 गज दूर एक मिसाइल का मलबा भी गिरा । जिससे अफरातफरी मच गई । मित्रों आज आपको जानना चाहिए...इस्लाम में अल अक्सा को ​पवित्र स्थान क्यों माना जाता है

#dnawithrahulsinha #worldnewstoday
#eid #muslim #zeenews

About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Category
समाचार - News
Tags
Beirut, Eid festival, Lebanon
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment