Write For Us

Charlie Kirk की हत्या पर टिप्पणी दे फंसे Jimmy Kimmel, शो पर वापस आए तो Donald Trump ने जमकर घेरा

E-Commerce Solutions SEO Solutions Marketing Solutions
21 Views
Published
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत और दुनिया में काफी पॉपुलर हो रहे हैं, तो वहीं हाल ही में ट्रंप के खास चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या हुई थी जिस पर उन्होंने दुख भी जाहिर किया था. तो वहीं हाल ही में एक बार फिर चार्ली कर्क का नाम विवादों में लिया जा रहा है.
दरअसल अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में 10 सितंबर को चार्ली कर्क एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे वहीं उन पर गोली चल गई और उनकी हत्या भी हो गई थी.
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने चार्ली कर्क को मरणोपरांत प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से नवाजने का भी ऐलान किया था तो वहीं इसी बीच अमेरिकन टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल ने भी ट्रंप से अलग ही दुश्मनी मोड ले ली है. दरअसल जिम्मी किमेल के लेट नाइट शो पर ट्रंप के कहने पर रोक लगा दी गई थी और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिम्मी किमेल ने कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की मौत को लेकर अपने शो के दौरान एक controversial statement दिया था अब वो बयान क्या था आइए जानते हैं
दरअसल जिम्मी किमेल ने अपने शो में कहा था कि इस हत्या के पीछे MAGA गैंग भी हो सकता है और इस हत्या को राजनीतिक फायदे के लिए अंजाम दिया गया.
अब जैसे ही यह बयान सामने आया वैसे ही उनपर तत्काल एक्शन लिया गया और 17 सितंबर abc चैनल ने उनके शो पर टेमपरेरी रोक लगा दी थी.
जिम्मी के इस बयान पर एफसीसी यानी अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस के चेयरमैन का भी गुस्सा फूटा था, ब्रैंडन कार ने किमेल की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया है और साथ ही उनका कहना है कि यह एक तरह से NEWS DISTORTION है, और यह टिप्पणी BROADCAST LICENCE के खिलाफ है.
एफसीसी ने इस शो पर रोक लगाई थी हालांकि मंगलवार यानी 24 सितंबर को जिम्मी किमेल के शो 'जिम्मी किमेल लाइव' की वापसी हो गई और इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ABC नेटरवर्क को आड़े हाथ लिया है जिसने किमेल को वापस बुलाया है. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर किमेल को 99 % डेमोक्रेट कचरा' और 'नॉट फनी' बताया.
हालांकि जिमी किमेल जब एक हफ्ते बाद अपने शो पर वापस आए तो वो लगभग रोने ही लग गए, उनका कहना है कि वह रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या पर मज़ाक नहीं कर रहे थे और इसी के साथ उनका कहना था कि मुझे किसी का मन बदलने का कोई भम्र नहीं है, लेकिन मैं एक बात जरूर क्लीयर करना चाहता हूं क्योंकि एक इंसान होने के नाते यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है और आप समझ सकते हैं कि एक युवक की हत्या को हल्के में लेने का मेरा कभी इरादा नहीं था." "मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी मज़ाकिया है."

US President Donald Trump is currently gaining popularity in India and around the world. However, recently, Trump's close friend, Charlie Kirk, was shot and killed, an event which Trump expressed his sorrow over. Now, Charlie Kirk's name is once again in the news, but this time for a different reason. On September 10, Kirk was attending an event at Utah Valley University when he was shot and killed. While Donald Trump announced that Kirk would be posthumously awarded the Presidential Medal of Freedom, American television host and comedian Jimmy Kimmel has taken a stand against Trump. In fact, Trump had ordered a temporary ban on Kimmel's late-night show after Kimmel made a controversial statement about the death of conservative activist Charlie Kirk. So, what was that statement? Kimmel had said on his show that the MAGA movement might have been behind the killing and that it was committed for political gain. As soon as this statement was made, action was taken against him, and on September 17, ABC temporarily suspended his show. The FCC, the US Federal Communications Commission, also reacted to Kimmel's statement. FCC Chairman Brendan Carr called Kimmel's comment objectionable and said it constituted "news distortion" and violated broadcasting regulations. The FCC imposed the ban, but on Tuesday, September 24, Jimmy Kimmel's show, "Jimmy Kimmel Live," returned to air. US President Donald Trump criticized ABC for bringing Kimmel back. On his Truth Social platform, Trump called Kimmel "99% Democrat trash" and "not funny." However, when
#breakingnews #donaldtrump #jimmykimmellive #charliekirk
About Channel:

ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |

Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi

Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps

अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y

Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/

Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc

Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en

Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1
Category
समाचार - News
Tags
Jimmy Kimmel controversy, Charlie Kirk death, Donald Trump criticism
Sign in or sign up to post comments.
Be the first to comment